IPL 2021 Live Score, KKR vs MI: मुंबई के खिलाफ केकेआऱ ने जीता टॉस

 Today Match -KKR VS MI

KKR vs MI: आईपीएल 2021 (IPl 2021) के पांचवें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का मुकाबला केकेआर की टीम (Kolkata Knight Riders) के साथ हो रहा है. मुंबई के खिलाफ केकेआर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है. मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक ने पारी का आगाज किया है.
KKR VS MI

IPL 2021- पांचवें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का मुकाबला केकेआर की टीम (Kolkata Knight Riders) के साथ हो रहा है. मुंबई के खिलाफ केकेआर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है. मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक ने पारी का आगाज किया है.

बता दें कि केकेआर की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है तो वहीं मुंबई की प्लेइंग इलेवन में डीकॉक की वापसी हुई है, क्रिस लिन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है. मुंबई को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं केकेआर की टीम ने जीत के साथ टूर्नामेंट में आगाज किया है. भले ही मुंबई को पहले मैच में हार मिली है लेकिन टीम के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो टूर्नामेंट का रूख अपनी टीम की ओर कर सकते हैं.
MI ROHIT SHARMA

आईपीएल के पिछले कुछ सीजन में मुंबई का हाल यही रहा है. टूर्नामेंट के शुरूआती मैच हारने के बाद टीम जबरदस्त वापसी करती है. ऐसे में केकेआर के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस जीत के लिए अपनी पूरी शक्ति लगाने वाला है. दूसरी ओर केकेआर को पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ शानदार जीत मिली है. 

नीतिश राणा जबरदस्त फॉर्म में हैं तो वहीं कप्तानी के भार से मुक्त हुए दिनेश कार्तिक ने हैदराबाद के खिलाफ छोटी पारी खेली लेकिन अपनी पारी से उन्होंने जता दिया है कि इस सीजन में को केकेआर के लिए कितने अहम है. वैसे, केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रही है. 2020 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने केकेआर के खिलाफ दो मैच खेला था और दोनों में जीत हासिल की थी.


Post a Comment

0 Comments